अगर आप किसी खास की शादी में जाने के लिए साड़ी पहन रही हैं और लुक को कंप्लीट करने के लिए नेकलेस को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपके लिए सेलेब्स के ट्रेंडी नेकलेस सेट लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
आप अपनी साड़ी के साथ माधुरी की तरह ही ड्यूल स्टोन नेकलेस कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सेट पहनकर आप क्लासी और एलिगेंट लगेंगी।
सुरभि चंदना ने सी-ग्रीन कलर का कुंदन चोकर सेट पहना है, जो उनके लुक को शानदार बना रहा है। इस तरह के सेट साड़ी लुक को खूबसूरत बना देंगे।
इस गोल्डन जूलरी सेट को आप अपनी साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। ऐसे सेट हर तरह की साड़ी पर खूब जचती हैं। आप भी उनके इस लुक को ट्राई करें।
इन दिनों पर्ल जूलरी खूब ट्रेंड में है। इस तरह की पर्ल चोकर सेट सिंपल साड़ी में जान डाल देंगी। आप भी शिल्पा की तरह ऐसे सेट को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप किसी खास की शादी में साड़ी पहन रही हैं, तो साड़ी में हैवी लुक के लिए एमराल्ड नेकलेस को चुन सकती हैं। यह आपके लुक को रॉयल दिखाने में मदद करेंगी।
साड़ी में शाही और रॉयल लुक के लिए आप इस तरह की पर्ल नेकलेस के साथ गोल्डन लेयर नेकलेस ट्राई करें।
फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram