हल्दी, मेहंदी से शादी, हर फंक्शन में जचेंगे Daisy के ट्रेंडी लहंगे


By Shradha Upadhyay27, Oct 2024 05:49 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह

सलमान खान संग फिल्म 'जय हो' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जिन्होंने इसके बाद भी कई फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उनका सिक्का नहीं जमा।

डेजी शाह फैशन क्वीन

एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ डेजी फैशन क्वीन भी हैं। जो इंटरनेट पर अपने लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा का हर लुक कातिलाना होता है।

डेजी शाह लहंगे

बस कुछ दिनों में वेडिंग का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आप हल्दी, मेहंदी से संगीत और वेडिंग तक एक्ट्रेस के इन लहंगों से आइडिया ले सकती हैं।

येलो थ्रेड वर्क लहंगा

अभिनेत्री के इस येलो फुल थ्रेड वर्क लहंगे वी नेक चोली और शिफॉन दुपट्टे को आप हल्दी सेरेमनी में कैरी करके जलवा दिखा सकती हैं।

स्काई ब्लू सिल्क लहंगा

आप अपनी मम्मी की किसी बनारसी या सिल्क साडी ऐसी डीवा के जैसा लहंगा संगीत नाइट के लिए रेडी करा सकती हैं। इसमें आप हूर की परी दिखेंगी।

ग्रीन साटन लहंगा

अभिनेत्री का ग्रीन शिमरी वर्क साटन लहंगा स्ट्रैपी चोली विद अटैच्ड दुपट्टा लुक काफी अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लग रहा है। मेहंदी फंक्शन के लिए ये बेस्ट रहेगा।

सिल्वर वर्क नेटिड लहंगा

वेडिंग वाले दिन आप डेजी के जैसे व्हाइट सिल्वर वर्क नेटिड लहंगे को डीप नेक चोली के संग पहनकर आग लगा सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत दिखेंगी।

पीच मिरर वर्क लहंगा

आप रिसेप्शन वाले दिन डेजी के जैसा सिंपल सोबर मिरर वर्क लहंगा स्टाइल करके सबका दिल जीत सकती हैं। इसमें आप स्मार्ट नजर आएंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photos Credit: Instagram