पुर्तगाल टीम के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी हैं।
रोनाल्डो ने 2009 में अपने पैरों का 120 मिलियन डॉलर का बीमा करवाया था।
रोनाल्डो फुटबॉल की दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो Instagram पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके 50 करोड़ से भी अधिक फॉलोवर्स हैं।
स्टार फुटबॉलर पुर्तगाली क्षेत्र मदेरा में पले-बढ़े हुए हैं, साल 2006 में मदेरा के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम बदलकर रोनाल्डो के नाम पर कर दिया गया।
फुटबॉल की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार रोनाल्डो को 14 वर्ष की उम्र में कुर्सी फेंकने पर स्कूल से निकाल दिया गया था।
रोनाल्डो ने अपने देश और क्लब की ओर से खेलते हुए अब तक कुल 820 गोल दागे हैं।