सदी के महान फुटबॉलर रोनाल्डो आज मना रहे अपने 38वां जन्मदिन


By Farhan Khan05, Feb 2023 11:17 AMjagran.com

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

विश्व के सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म आज ही के दिन 5 फरवरी 1985 को हुआ था।

करोड़ों फैंस

स्ट्राइकर रोनाल्डो दुनिया भर में अपनी फुटबॉल स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि दुनिया भर में रोनाल्डो के फैंस हैं।

मशहूर

रोनाल्डो को उनके रिकॉर्ड्स के कारण 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के नाम से जाने जाते हैं।

बचपन

रोनाल्डो का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा, उनकी मां दूसरे के घरों में खाना बनाने का काम करती थी।

सफर

किसी तरह रोनाल्डो का स्कूल में दाखिला कराया गया, यहीं से उन्होंने फुटबॉल का सफर शुरू किया।

अंडर-17 विश्व कप

आठ साल की उम्र में ही स्थानीय फुटबॉल क्लब की ओर से खेलना शुरू किया, बाद में उनका चयन अंडर-17 विश्व कप के लिए हो गया।

अनुबंध

18 साल की उम्र में ही उनकी प्रतिभा को देखते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर में अनुबंध कर लिया था।

चैंपियंस लीग

रोनाल्डो ने अपने करियर में तीन प्रीमियर लीग, दो ला लीगा, एक सीरी ए, पांच चैंपियंस लीग के खिताब जीते हैं।

पीएसजी

वर्षों तक स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड का पर्याय रहे रोनाल्डो फिलहाल वे अरब के क्लब अल नस्र की ओर से खेल रहे हैं।

कार कलेक्शन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास बुगाटी सेंटोडिसी, लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एलपी 700-4, मैक्लारेन सेना, बुगाटी शिरॉन और बुगाटी वेरॉन जैसी कारों का कलेक्शन है।

All Photo Credit Instagram