क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन, मिस न करें ये फिल्में


By Amrendra Kumar Yadav12, Jun 2024 02:41 PMjagran.com

पसंद की फिल्में

हर कोई अपनी पसंद की फिल्में देखना पसंद करता है। किसी को कॉमेडी फिल्में पसंद आती हैं तो किसी को हॉरर और अन्य जॉनर की फिल्में।

देखें ये क्राइम फिल्में

ऐसे में अगर क्राइम की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो इन फिल्मों को देख सकते हैं। इन क्राइम थ्रिलर फिल्मों को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

नो वन किल्ड जेसिका

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को देख सकते हैं। इसमें रानी मुखर्जी और विद्या बालन ने रोल किया है। इसमें मॉडल जेसिका लाल की हत्या की कहानी दिखाई गई है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह क्राइम फिल्म बहुत पॉपुलर हुई। इसे नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा, यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेगेटिव रोल में हैं और इस रोल को खूब प्रसिद्धि मिली।

शाहिद कपूर की फिल्म हैदर

वहीं, शाहिद कपूर की फिल्म हैदर भी जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

वरुण और यामी की फिल्म बदलापुर जी5 पर मौजूद

वरुण धवन और यामी गौतम की फिल्म बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है। फिल्म बदले की भावना पर आधारित है, इसमें राघव यानी वरुण अपनी पत्नी और बेटे की मौत का बदला लेता है।

स्पेशल 26 फिल्म का लें आनंद

यूट्यूब पर मौजूद यह फिल्म फर्जी सीबीआई बनकर लूट की कहानी को दिखाती है। फिल्म में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, काजल अग्रवाल, दिव्या दत्ता सरीखे एक्टर्स ने काम किया है।

जी5 पर देखें चुप

आर. बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म चुप एक सीरियल किलर की कहानी को दिखाती है जो गलत रिव्यू लिखने वाले लोगों से बदला लेता है।

क्राइम थ्रिलर के शौकीन लोग ये फिल्में देख सकते हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com