गेल मना रहे अपना 44वां जन्मदिन, जानें उनके रिकॉर्ड्स


By Farhan Khan21, Sep 2023 06:03 PMjagran.com

क्रिस गेल

पूरी दुनिया यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं।

लंबे-लंबे छक्के

क्रिस गेल को क्रिकेट मैदान पर लंबे-लंबे छक्के जड़ते हुए तो हर किसी ने देखा होगा।

कचरा उठाया

लेकिन बेहद ही कम लोग जानते है कि उन्होंने परिवार का पेट पालने के लिए कचरा तक उठाया था।

जन्म

क्रिस गेल का जन्म 21 सितंबर,1979 को जमैका के किंग्सटन में हुआ था। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वेस्टइंडीज टीम की तरफ से खेलते हुए कई अनोखे रिकॉर्ड बनाए।

पहली सेंचुरी

टी-20 विश्व कप की पहली सेंचुरी क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं। इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है।

22 शतक

इस फॉर्मेट में क्रिस गेल ने 463 मैचों में 22 शतक ठोके है, जो कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं।

दो बार कारनामा

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने के मामले में क्रिस गेल पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दो बार ये कारनामा किया है।

रन

वनडे में दोहरा शतक, टी20 में सबसे ज्यादा रन, शतक, छक्का जड़ने के मामले में भी गेल का कोई जवाब नहीं है।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com