इन देशों में कभी नहीं होती रात


By Farhan Khan19, Jul 2024 07:00 AMjagran.com

दिन और रात

सूरज निकलना और छिपना दोनों ही एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो आपको दिन और रात के बारे में बताते हैं।

इन देशों में नहीं होती रात

आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां रात ही नहीं होती। आइए इन देशों के बारे में विस्तार से जानें।

लैंड ऑफ मिडनाइट सन नॉर्वे

लैंड ऑफ मिडनाइट सन के नाम से मशहूर नॉर्वे में केवल 40 मिनट के लिए रात होती है। रात 12:43 पर यहां सूरज डूबता है और रात के 1:30 बजे सुबह हो जाती है।

स्वीडन देश

स्वीडन देश खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। इस देश में 24:00 के आसपास सूरज डूबता है और सुबह 4:30 बजे फिर से निकल आता है।

आइसलैंड में

यूरोप के सबसे बड़े द्वीप में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य डूबता नहीं है। यहां 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है।

अलास्का में

अलास्का में मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है।

कनाडा के नुनावुत में

कनाडा के नुनावुत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में आर्कटिक सर्कल से लगभग दो डिग्री ऊपर स्थित है। इस स्थान पर लगभग 2 महीने लगातार 24 घंटे धूप दिखाई देती है।

इन देशो में कभी रात नहीं होती। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com