हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रोटीन शरीर की एनर्जी के साथ-साथ मसल्स को बनाए रखने में मददगार माना जाता है। बॉडी में इसकी कमी होने आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती है।
आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताएंगे, जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आइए इस दाल के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको उड़द की दाल के बारे में बता रहे हैं। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं।
शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए आप उड़द की दाल खा सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आप इसे कुछ इस तरह से खा सकते हैं।
आप उड़द की दाल को भिगोकर खा सकते हैं। आप इस दाल को सुबह या शाम अपने सहुलियत के हिसाब से खा सकते हैं। इससे आपको दोगुना प्रोटीन मिलेगा।
आप उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। इसमें हल्दी, अदरक, और हींग का तड़का लगा सकते हैं। यह खिचड़ी खाने में काफी टेस्टी होती है।
उड़द की दाल को सब्जी के रूप में खाया जा सकता है। आप इसके पकौड़े बनाकर भी खा सकते हैं। आपका ये पकौड़े खाने में मजा आ जाएगा।
हालांकि, आपको उड़द की दाल ज्यादा नहीं खानी चाहिए क्योंकि ज्यादा खाने से आपकी हड्डियों में दर्द हो सकता है। गठिया में तो यह दाल भूल से भी नहीं खानी चाहिए।
उड़द की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com