डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अच्छा नमक कौन-सा है?


By Farhan Khan04, Apr 2025 03:18 PMjagran.com

डायबिटीज बीमारी

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग तेजी से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो रहे हैं। यह एक लाइलाज बीमारी है।

डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जाता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज को खानपान और दवा के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें शुगर लेवल का खासतौर से ख्याल रखना होता है।

डायबिटीज में खाएं यह नमक

आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीजों को खाने में कौन-सा नमक इस्तेमाल करना चाहिए? ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

काले नमक में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको काले नमक के बारे में बता रहे हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।

डायबिटीज में खाएं काला नमक

जो लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें डाइट में काला नमक शामिल करना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। डायबिटीज के अलावा यह इन बीमारियों में भी रामबाण माना जाता है।

काला नमक खाने के अन्य फायदे

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग रोजाना काला नमक खाते हैं, तो इससे आपका वजन कम हो सकता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको काले नमक का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

खून की कमी होगी पूरी

शरीर में खून की कमी को पूरा करने में काला नमक किसी अमृत से कम नहीं है क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है। आपको भी खाना चाहिए।

डायबिटीज में आप काला नमक खा सकते हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com