सर्दियों में ये सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी रहेगी दुरुस्त, नहीं चढ़ेगा चश्मा


By Farhan Khan09, Jan 2025 05:32 PMjagran.com

आंखों की रोशनी कम होना

आज के डिजिटल युग में लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के चलते ज्यादातर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसमें आंखों की रोशनी कम होना भी शामिल है।

आंखों की रोशनी दुरुस्त करने के लिए खाएं ये सब्जियां

अगर आप भी आंखों की रोशनी कम होने से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं,तो ऐसे में आप सर्दियों में इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। आइए इन सब्जियों के बारे में जानें।

शिमला मिर्च

आप शिमला मिर्च का सेवन कर सकते हैं। इस सब्जी में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी दुरुस्त करने में रामबाण मानी जाती है।

अरबी के पत्ते खाएं

अरबी के पत्ते में विटामिन-ए अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी दुरुस्त करने में किसी वरदान से कम नहीं है। आपको भी इनका सेवन करना चाहिए।

गाजर खाएं

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी दुरुस्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सर्दियों में गाजर का सेवन कर सकते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए होता है।

पालक डाइट में शामिल करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर पालक को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी लंबे समय तक दुरुस्त रहेगी।

ब्रोकली का सेवन

आंखों की रोशनी दुरुस्त करने में ब्रोकली भी कम लाभकारी नहीं है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन पाए जाते हैं। आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com