सर्दियों में रोज भीगी हुई अंजीर खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan09, Jan 2025 04:51 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर

अंजीर विटामिन-ए, बी विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह खाने में भी काफी टेस्टी होती हैं।

भीगी हुई अंजीर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में रोज भीगी हुई अंजीर खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।

पाचन होगा मजबूत

अगर आपका पाचन कमजोर रहता है, तो ऐसे में आपको रोज भीगी हुई अंजीर खानी चाहिए। इसमें डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

होगा वेट लॉस

वजन कंट्रोल करने में भीगी हुई अंजीर किसी रामबाण से कम नहीं है। अंजीर में मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और वेट मैनेजमेंट में मदद करता है।

ग्लोइंग स्किन

भीगे हुई अंजीर विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट का रिच सोर्स होती है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। आपको भी रोज भीगी हुई अंजीर खानी चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में रोजाना भीगी हुई अंजीर खाने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है। यह विटामिन-सी से भरपूर होती है।

हड्डियां मजबूत

भीगी हुई अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में रोजाना इनका सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com