पथरी की समस्या से निजात दिलाता है नारियल पानी


By Amrendra Kumar Yadav16, Jun 2024 12:08 PMjagran.com

नारियल पानी है बहुत फायदेमंद

नारियल पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं।

पथरी का करता है इलाज

वैसे तो नारियल पानी गर्मी में बहुत पसंद किया जाता है लेकिन पथरी की समस्या में भी यह बहुत लाभकारी होता है। इसे पथरी का प्राकृतिक इलाज माना जाता है।

पाए जाते हैं पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स

नारियल पानी में पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जेटिक रखते हैं।

किडनी स्टोन को बनने से रोकते हैं

नारियल पानी किडनी स्टोन को रोकने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व किडनी स्टोन को रोकने में मदद करते हैं।

पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा

नारियल पानी में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो यूरिन में मिनरल को संतुलित करते हैं और स्टोन को कम करने में मदद मिलती है।

मिलते हैं अन्य फायदे

इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। वहीं, यूरिन का फ्लो बढ़ता है जिस वजह से छोटे स्टोन्स यूरिन के माध्य्म से बाहर निकलते हैं।

साइट्रेट का सोर्स

वहीं, नारियल पानी में साइट्रेट भी पाया जाता है, जो कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल बनने से रोकता है। यह किडनी स्टोन बनने का एक प्रमुख कारण होता है।

नारियल पानी का सेवन करने से किडनी स्टोन से बचाव होता है। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com