सावन के शुक्रवार पर करें नारियल से जुड़े उपाय, बरसेगा पैसा


By Farhan Khan26, Jul 2024 12:14 PMjagran.com

सावन का महीना

सावन का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, सावन माह के पहले शुक्रवार पर सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है।

मां लक्ष्मी की पूजा

इस योग में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं, आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

नारियल से जुड़े उपाय

आज हम आपको नारियल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें करने से जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।

नारियल जल से शिव जी का अभिषेक

सावन शुक्रवार पर स्नान-ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके बाद नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।

तिजोरी भरी रहेगी

इस दौरान ॐ नमः शिवाय' मंत्र का भी जप करें। यह उपाय करने से तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

आर्थिक संकट से निजात

अगर आपका कोई भी काम नहीं बन पा रहा और आर्थिक संकट का साया भी आपके ऊपर हैं, तो इसके लिए यह उपाय बेस्ट रहेगा।

एकाक्षी नारियल अर्पित करें

सावन शुक्रवार पर धन की देवी मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस समय मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु कामना करें।

आय में होगी वृद्धि

मां लक्ष्मी को लाल रंग के वस्त्र और नारियल अर्पित करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। कभी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जीवन में पैसों की बारिश के लिए ये उपाय जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com