सावन माह में इस दिन बनेगा शिववास योग, इन चीजों से करें अभिषेक


By Ashish Mishra26, Jul 2024 11:56 AMjagran.com

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस दौरान शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन में शिववास योग कब बन रहा है?

मासिक कृष्णाष्टमी कब है?

सावन महीने में मासिक कृष्णाष्टमी का व्रत 27 जुलाई को रखा जाएगा। इस दौरान भगवान शिव की कृपा पाने के लिए मध्य रात्रि को पूजा करनी चाहिए।

मासिक कृष्णाष्टमी मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 27 जुलाई को रात 09 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 28 जुलाई को शाम 07 बजकर 27 मिनट पर होगा।

शिववास योग का निर्माण

ज्योतिषियों की मानें तो सावन महीने शिववास योग का निर्माण कृष्णाष्टमी पर रात 09 बजकर 19 मिनट पर होगा। इस दौरान पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

कृष्णाष्टमी पर शुभ योग का निर्माण

इस दौरान रवि योग और धृति योग का निर्माण बनेगा। इसके अलावा, बव और बालव करण का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ होता है।

दूध से अभिषेक करें

सावन माह में शिववास योग पर भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है।

शहद से अभिषेक करें

सावन महीने में गंगाजल में शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और रुके हुए कार्य भी होने लगेंगे।

कार्य में सफलता

शिववास के दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ