आपने देखा होगा कि अक्सर पूजा-पाठ में नारियल का उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि नारियल के कौन से उपाय करने से धन लाभ होता है?
अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को नारियल के उपाय करने चाहिए। इससे धन की कमी दूर होने लगती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
नारियल के कई सरल उपाय हैं, जिसे करने से धन की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, कारोबार में भी फायदा होने लगता है।
शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करते समय जटा वाला नारियल और कमल का फूल अर्पित करें। नारियल को लपेटकर ऐसी जगह पर रखे दें जहां किसी की नजर न पड़े।
गुरुवार के दिन पीले कपड़े में नारियल लपेटकर मिठाई के साथ भगवान विष्णु की मंदिर में अर्पित करें। ऐसा करने से व्यापार में आ रही बाधा दूर होने लगती है।
बुरी नजर को दूर करने के लिए नारियल को 11 बार वारें। इसके बाद नारियल को जला दें। जले हुए नारियल को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।
कालसर्प दोष का सामना कर रहे लोगों को गरीब और जरूरतमंद लोगों को सूखा नारियल दान करना चाहिए। इससे दोष दूर होने लगता है और जीवन में आने वाली अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
नारियल के इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके अलावा, व्यापार में भी तरक्की होती है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ