गर्मियों में अक्सर हमारी स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में इस मौसम में होंठों का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसके लिए कुछ लोग अपने होंठों पर तेल भी लगाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे ही तेल के बारे में बताएंगे, जिसे होंठों पर लगाने से ये गुलाबी हो सकते हैं। आइए इस तेल के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
नारियल तेल में विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन के साथ-साथ होंठों को भी हेल्दी रखने का काम करते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग अपने होंठों पर नारियल का तेल लगाते हैं, उनके होंठ हमेशा मुलायम रहते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग फटे होंठों की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें अपने होंठों पर रोजाना नारियल का तेल लगाना चाहिए।
होंठ काले होना एक गंभीर समस्या है। अगर आपके भी होंठे बिना किसी वजह से काले रहते हैं, तो आप इन पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। इससे आपके होंठ गुलाबी हो जाएंगे।
होंठों पर नारियल का तेल लगाने से पहले आपको इसमें कोको बटर डालना चाहिए और सुबह-शाम अपने होंठों पर लगाएं। आपके लिप्स एकदम बढ़िया हो जाएंगे।
आप नारियल तेल में एलोवेरा मिक्स करके लगा सकता है। यह आपके लिए एक तरह से लिप बाम के रूप काम कर सकता है। इससे आपको होंठों में सूजन नहीं आएगी।
गर्मियों में गुलाबी होंठों के लिए आपको नारियल का तेल लगाना चाहिए। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com