भारत देश विविधताओं से भरा देश है। यहां आपको कदम-कदम पर खाने-पीने की अलग-अलग चीजें मिल जाएंगी। खानपान के मामले में भारत का कोई जवाब नहीं है।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको अलग-अलग लाजवाब व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आप अलग-अलग डिशेज के लिए आप राजस्थान की राजधानी जयपुर विजिट कर सकते हैं। यहां आपको ऐतिहासिक किले भी देखने को मिलेंगे।
जयपुर में दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी, और बाजरे की रोटी आदि ट्राई कर सकते हैं। यहां की हर डिश में बात ही कुछ गजब की है।
आप कुछ अच्छा और एकदम टेस्टी खाना ट्राई करना चाहते हैं, तो हरिद्वार और ऋषिकेश विजिट कर सकते हैं। इन दोनों जगहों को आध्यात्मिक नगरी भी कहा जाता है।
हरिद्वार और ऋषिकेश में आप खिचड़ी, आलू-पूरी, कढ़ी, और लस्सी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। यकीन मानिए आपको इस तरह का टेस्ट कही नहीं मिलेगा।
अगर आप कुछ लजीज व्यंजन ट्राई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप उत्तर प्रदेश विजिट कर सकते हैं। यहां आपको खानपान की भरमार मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में आप बनारसी चाट, टमाटर चाट, कचौड़ी-जलेबी और ठंडाई आदि टेस्ट कर सकते हैं। आपका दिन यादगार बन जाएगा।
लाजवाब व्यंजनों के लिए ये जगहें एकदम परफेक्ट हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com