स्किन टोन के हिसाब से चुनें परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स


By Priyam Kumari23, Jan 2025 02:41 PMjagran.com

लिपस्टिक शेड्स टिप्स

लिपस्टिक आपके मेकअप को पूरा करने का काम करता है। महिलाएं लिपस्टिक का चुनाव बड़े ही सोच-समझ कर करती हैं। मार्केट्स में कई तरह के लिपस्टिक शेड्स मिलते हैं, जिसे हमें अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीदनी चाहिए।

स्किन टोन के हिसाब से लगाएं ये लिपस्टिक

अगर आप लिपस्टिक खरीदने में कंफ्यूज हो जाती हैं, तो आज हम आपको स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप ट्राई करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

डस्की स्किन टोन

अगर आपकी स्किन टोन डस्की है, तो ब्राइट और रिच कलर्स की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं। इस टोन की महिलाएं चॉकलेट ब्राउन या मैरून शेड्स को भी ट्राई कर सकती हैं। यह लिपस्टिक डार्क कलर के आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा।

फेयर स्किन टोन

फेयर स्किन टोन वाली महिलाओं पर पेस्टल और लाइट टोन शेड्स वाली लिपस्टिक खूब जचती हैं। इस तरह की शेड्स आपके लुक को ब्यूटीफुल बना देगी। इस टोन की महिलाएं लाइट पिंक, पिंक न्यूड कोरल, क्लासिक रेड कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

मीडियम स्किन टोन

इस तरह की स्किन टोन वाली महिलाएं मोव, पिंच कलर या वॉर्म ब्राउन कलर की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के शेड्स परफेक्ट लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। वहीं, इस तरह की लिपस्टिक आप लाइट कलर की ड्रेस पर अप्लाई कर सकती हैं।

डार्क स्किन टोन

डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं पर कॉपर ब्राउन, डार्क वाइन, पर्पल कलर के शेड्स वाली लिपस्टिक बहुत अच्छी लगती है और यह आपके लुक को क्लासी व बोल्ड बना देगी।

आप भी इन लिपस्टिक शेड्स को लगाकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva