रोका सेरेमनी में दिखना है Hot, पहनें Chitrangda के लहंगा-चोली


By Shradha Upadhyay18, Jun 2024 06:30 PMjagran.com

हॉट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने अबतक कई शानदार फिल्मों और सांग्स से फैंस का दिल जीता है।

उम्र को मात

47 साल की अभिनेत्री की फिटनेस और बोल्डनेस को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। आज भी डीवा यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं।

चित्रांगदा सिंह फैशन आइकन

चित्रांगदा एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ फैशन आइकन भी हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर तहलका मचाए रहती हैं।

चित्रांगदा लहंगा-चोली

आज हम आपको एक्ट्रेस के हॉट लहंगा-चोली का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप रोका सेरेमनी में कैरी कर जलवा बिखेर सकती हैं।

ब्लू मिरर वर्क लहंगा

चित्रांगदा सिंह ने इंस्टाग्राम पर ब्लू कलर की मिरर वर्क सिल्क लहंगे में अपना लेटेस्ट लोक शेयर किया है। जिसमें डीवा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

व्हाइट जरी वर्क लहंगा

रोका सेरेमनी के लिए डीवा का व्हाइट गोल्डन जरी वर्क लहंगा बेस्ट ऑप्शन है। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

प्रिंटेड लहंगा

यंग गर्ल्स एक्ट्रेस के जैसा रेड प्रिंटेड लहंगा हैवी वर्क चोली से खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं। ऐसे लहंगे आप आसानी से बनवा भी सकती हैं।

स्काई ब्लू नेटिड लहंगा

आप भी चित्रांगदा की तरह स्काई ब्लू कलर के फुल वर्क लहंगे डीप नेक चोली में कहर ढहा सकती हैं। ऐसे लहंगे वेडिंग के हर फंक्शन में जचते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ