करिश्मा तन्ना टीवी जगत से अपना करियर शुरू करने वाली बेहतरीन अभिनेत्री हैं। जो कि कई हिट टीवी रियलिटी शोज, फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं।
40 साल की एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस बेहद कातिलाना होता है। उनकी फिट बॉडी और लंबी हाइट पर हर तरह का ऑउटफिट जंचता है।
तो आइए आज एक नजर डालते हैं करिश्मा तन्ना के ट्रेंडी सलवार-सूट कलेक्शन पर। जिन्हें लंबी लड़कियां कैरी करके खुद को मॉडर्न लुक दे सकती हैं।
अभिनेत्री ने पर्पल कलर के चुंदरी प्रिंट प्लाजो सूट में लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा का क्लासी लुक देखा जा सकता है।
आजकल शरारा सूट काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप करिश्मा के जैसा सिंपल सोबर मिरर वर्क व्हाइट कॉटन शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं। लंबी लड़कियों के लिए ऐसे सूट बेस्ट रहते हैं।
आप चाहे तो किसी पुरानी साड़ी से ऐसा काफ्तान स्टाइल सूट भी तैयार करा सकती हैं। इसके ऊपर गोल्डन लेस काफी सूट कर रही है।
लंबी हाइट वाली लड़कियों पर अनारकली सूट चार चांद लगा देते हैं। डीवा का मिंट ग्रीन सूट खूबसूरत लग रहा है।
गर्मियों के मौसम में आप ऑफिस में इस तरह के प्लाजो चिकन वर्क सूट पहनकर जा सकती हैं। ये आपको एलिगेंट लुक देंगे।