सनातन धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व होता है। इस दौरान महिलाएं संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि इस साल छठ महापर्व कब है?
पंचांग के अनुसार, इस साल छठ महापर्व 07 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, इस साल षष्ठी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 नवंबर को देर रात 12 बजे होगा।
मान्यता के अनुसार, छठ पूजा के दौरान सूर्य देव और छठी माता की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है।
छठ पूजा के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को गुड़ का भोग लगाएं। इसके साथ ही, लाल फूल अर्पित करके सूर्य को अर्घ्य दें।
छठ महापर्व के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाल कपड़े में करके गेंहू और गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से छठ माता प्रसन्न होती हैं।
छठ महापर्व का व्रत रखने से संतान को दीर्घायु की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
छठ पूजा के दौरान निर्जला व्रत रखकर सूर्य देव को जल अर्घ्य देने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।
त्योहारों और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ