बासी मुंह यह 1 पत्ता चबाने से मोतियों जैसे चमकेंगे दांत


By Farhan Khan27, Nov 2024 07:00 AMjagran.com

दांत पीले होना

कुछ लोगों का सफेद दांत पाने का सपना, सपना ही बना रहता है। ऐसे लोगों चाहें, जितना ब्रश भी कर लें, उनके दांत पीले ही रहते हैं।

महंगे ट्रीटमेंट्स लेना

इससे लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं और महंगे ट्रीटमेंट्स या केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। जिनके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं।

चबाएं यह पत्ता

आज हम आपको ऐसे एक पत्ते के बारे में बताएंगे, जिसे बासी मुंह चबाने से दांत मोतियों जैसे चमक सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अर्जुन का पेड़

अर्जुन का पेड़ अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। अर्जुन के पत्ते और छाल दोनों ही दांतों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

अर्जुन का 1 पत्ता चबाएं

अगर आप बासी मुंह अर्जुन का 1 पत्ता चबाते हैं, तो इससे दांत मोतियों जैसे चमक सकते हैं। एक बार ऐसा जरूर करके देखें।

हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला करें

हालांकि एक बार इस पत्ते को चबाने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें। इससे दांतों को किसी प्रकार को कोई खतरा नहीं होता।

एलर्जी में न खाएं

हालांकि इस बात का खासतौर से ख्याल रखें कि अगर आपको अर्जुन के पत्ते से एलर्जी होती है तो इसका इस्तेमाल न करें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com