गणेश जी होंगे आपसे प्रसन्न, राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप


By Farhan Khan05, Feb 2025 07:00 AMjagran.com

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही बुधवार का व्रत रखा जाता है।

बुधवार का व्रत करने के लाभ

बुधवार का व्रत करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में आने वाली बलाएं भी टल जाती हैं।

राशि के अनुसार मंत्रों का जाप

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बुधवार के दिन राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करते हैं, तो इससे गणेश जी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय 'ॐ गणेश्वराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए 'ॐ गणेशाय नमः' मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ गणपतये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक गणेश जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ गणप्रदाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ गणेशाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com