शमी का पौधा लगाने से पहले ध्यान रखें ये बातें, वरना होगी बर्बादी


By Ashish Mishra05, Feb 2025 06:00 AMjagran.com

शमी का पौधा

अक्सर लोग घर में शमी का पौधा लगाते हैं। इसे लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि इस पौधे को लगाने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में कोई भी पौधा लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

घर में शमी का पौधा लगाने से पहले कई बातों कों ध्यान में रखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिन लगाएं शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार, शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पौधा लगाने से विशेष लाभ होता है।

किस दिशा में शमी पौधा लगाएं?

घर में शमी के पौधे को ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर में लगाना शुभ होता है। इस दिशा में लगाने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

शमी के पौधे में दीपक जलाएं

अगर आपके घर में शमी का पौधा है, तो इसमें तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसे जलाते समय अमंगलानां च शमनीं शमनीं दुष्कृतस्य च। दु:स्वप्रनाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम् मंत्र का जाप करें।

छत पर न लगाएं

वास्तु के अनुसार, व्यक्ति को घर की छत पर शमी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। छत पर इस पौधे को रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिशा में शमी का पौधा न लगाएं

शमी के पौधे को भूलकर भी उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ