सरकारी नौकरी पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप


By Ashish Mishra15, Aug 2024 01:00 PMjagran.com

परिश्रम करना

अक्सर लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। आइए जानते हैं कि किन मंत्रों का जाप करने से सरकारी नौकरी मिलती है?

सफलता प्राप्त करना

कई बार लोगों को कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। इसके लिए पूजा-पाठ और मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। इससे जल्दा सफलता मिलने लगती है।

मंत्र का जाप करना

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना बेहद लाभकारी होता है। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

सूर्य देव के मंत्र

सरकारी नौकरी में सफलता के लिए सूर्य देव के मंत्र ऊं घृणि सूर्याय नमः जाप करना चाहिए। इस मंत्र का 108 बार जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

हनुमान जी के मंत्र

भगवान हनुमान सभी संकट को दूर करते हैं। पढ़ाई करने वाले लोगों को ॐ श्री हनुमते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे करियर में आ रही बाधा दूर होती है।

शनि देव के मंत्र

नौकरी में बाधा का सामना कर रहे लोगों को ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और नौकरी का योग बनता है।

भगवान शिव की पूजा करें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शिवलिंग पर 11 बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। इस दौरान शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से नौकरी के योग बनते हैं।

गाय को गुड़ खिलाएं

इंटरव्यू में जाने से पहले गाय को आटा और गुड़ खिलाना चाहिए। इसके साथ ही, ॐ नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

पढ़ते रहें

जीवन में सफल होने के मंत्र को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ