कार्तिक पूर्णिमा पर इन मंत्रों का जाप करने से घर में होगा धन का आगमन


By Farhan Khan25, Oct 2025 04:05 PMjagran.com

कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व

हिंदू धर्म शास्त्र में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूरी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। इससे आपके घर में समृद्धि एवं खुशहाली आ सकती है।

इन मंत्रों का करें जाप

आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के दौरान जाप करते हैं, तो इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। आइए इन मंत्रों के बारे में विस्तार से जानें।

करें जाप

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः, ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥

श्री लक्ष्मी बीज मंत्र

ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।

लक्ष्मी प्रार्थना मंत्र

नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया। या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां या सा मे भूयात्वदर्चनात्।।

श्री लक्ष्मी महामंत्र

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

नकारात्मक भाव न रखें

हालांकि आपको इन मंत्रों का जाप करते समय इस बात का ख्याल रखना है कि इस दौरान आपके मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए। नहीं, तो आपको मंत्रों का पूरा लाभ नहीं मिलेगा।

कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें

पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। इसके साथ आप इस दिन पर कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी जरूर करना चाहिए। इससे आपको अटका धन मिल सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com