देवउठनी एकादशी की रात में ये उपाय करने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan24, Oct 2025 06:37 PMjagran.com

देवउठनी एकादशी का पर्व

अगर हम देवउठनी एकादशी के पर्व की बात करें, तो यह पर्व बेहद शुभ माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जाग जाते हैं।

करें ये उपाय

देवउठनी एकादशी का पर्व इस बार 01 नवंबर को मनाया जाएगा। आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जो आपको देवउठनी एकादशी की रात में करने चाहिए।

घर में होगा धन का आगमन

अगर आप अपने घर में धन का आगमन चाहते हैं और धन की तिजोरी को पैसों से भरना चाहते हैं, तो इसके लिए तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।

कर्ज से मुक्ति

जो जातक कर्ज जैसी भयंकर समस्या से परेशान है और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें देवउठनी एकादशी की रात पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं।

जल्द हो सकता है विवाह

देवउठनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ उन्हें केसर, हल्दी व गोपी चंदन का तिलक लगाने से जल्द आपका विवाह हो सकता है।

खुल जाएगी किस्मत

देवउठनी एकादशी के पावन दिन पर भगवान विष्णु का केसर वाले दूध से अभिषेक करने से आपकी बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुल सकता है।

बन जाएंगे बिगड़े काम

देवउठनी एकादशी की रात को घर के रसोई घर में एक दीपक जलाने से आपके जितने भी काम बिगड़ रहे हैं। धीरे-धीरे वो बनने लग जाएंगे। यह उपाय काफी प्रभावी माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

देवउठनी एकादशी की रात को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर गाय के घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com