हरतालिका तीज पर करें इन मंत्रों का जाप, वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता


By Ashish Mishra28, Aug 2024 10:00 PMjagran.com

हरतालिका तीज

सनातन धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

हरतालिका तीज कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका का व्रत 06 सितम्बर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितम्बर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 06 सितम्बर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा।

मंत्र का जाप करें

हरतालिका तीज पर मंत्र का जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मनचाहा वर के लिए मंत्र

हरतालिका तीज पर कन्याएं हे गौरी शंकर अर्धांगी, यथा त्वं शंकर प्रिया और मां कुरु कल्याणी, कंतकांता सुदुर्लभम मंत्र का जाप कर सकती हैं। इससे मनचाहा वर मिलेगा।

मां पार्वती को प्रसन्न करने का मंत्र

हरतालिका तीज पर ॐ शिवाय नमः, ॐ उमाये नमः, ॐ पार्वत्यै नमः और ॐ जगद्धात्रयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां पार्वती प्रसन्न होती हैं।

शिव जी का मंत्र

हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को ओम नमः शिवाय और ॐ उमायै नमः मंत्र का जाप करें। इससे माता पार्वती और शिव जी की कृपा बनी रहेगी।

सोलह श्रृंगार अर्पित करें

हरतालिका तीज पर माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं और आपसी संबंध मजबूत होता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ