सनातन धर्म में मंत्र जाप का विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों में मंत्र जाप के जरिए ईश्वर प्राप्ति का विधान है।
मंत्र जाप से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही साधक को आध्यात्मिक और आत्मिक शक्ति प्राप्त होती है।
मंत्र जाप से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से सभी जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
अगर आप भी अपने जीवन में सफल इंसान बनना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत इन शक्तिशाली मंत्रों से करें।
इन मंत्रों के जाप से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।
कराग्रे वसति लक्ष्मीः कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्राह्म, प्रभाते कर दर्शनम्।।
त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव। त्वमेव विद्या च द्रविणं त्वमेव,त्वमेव सर्वम् मम देवदेवं।।
ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी,भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च । गुरुश्च शुक्रः शनिराहुकेतवः,कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम् ॥
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर । दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते ॥