इन 4 राशियों पर होगी शनि की कृपा


By Amrendra Kumar Yadav24, Aug 2023 11:32 AMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष के अनुसार, ग्रह मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। शनि का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

किस राशि में शनि

शनि ग्रह धैर्य, चुनौती, ज्ञान और परिपक्वता का प्रतीक है। इस समय शनि कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं।

राशियों को करेंगे प्रभावित

इससे कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इस समय शनि किन राशियों को प्रभावित करेंगे, इसकी चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय शुभ है। इन लोगों की नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। काफी समय से लंबित कार्य पूरे होंगे। नई नौकरी की संभावनाएं हो सकती हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला है। सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन लाभ की नई संभावनाएं मिलेंगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी व उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की संभावनाएं बन रही हैं।

तुला राशि

इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नया वाहन या नई संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। धन लाभ के नए संसाधन प्राप्त हो सकते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com