Akshaya Navami पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप


By Amrendra Kumar Yadav21, Nov 2023 11:43 AMjagran.com

Akshaya Navami

अक्षय नवमी आज मनाई जा रही है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करने से विशेष फल मिलते हैं।

मेष राशि

इस राशि के लोग इस दिन 'ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:' मंत्र का जाप करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ श्री अक्रूराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए 'ऊँ श्री सुलोचनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।

कर्क राशि

इस राशि के लोग इस दिन ऊँ श्री श्रीपतये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

सिंह राशि

इस राशि के लोग अक्षय नवमी के दिन' ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:' की एक माला का जाप करें।

कन्या राशि

इस राशि के लोग इस दिन 'ऊँ श्री ईश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

तुला राशि

इस राशि के लोग इस दिन ' ऊँ श्री योगिनेय नम:' मंत्र का जाप करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग इस दिन 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का जाप करें। भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह मंत्र पढ़ें।

धनु राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ श्री कमलनयनाय नम:' मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोग अक्षय नवमी के दिन ' ऊँ श्री द्वारका नाथाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग इस दिन ' ऊँ श्री वंशवर्धनाय नम:' मंत्र का जाप करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

मीन राशि

इस राशि के लोग इस दिन 'ऊँ श्री केश्वाय नम:' मंत्र का जाप करें, इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।