Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जीवन में करियर के मामले में आएगा उतार-चढ़ाव


By Farhan Khan21, Nov 2023 10:08 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आप कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आपको कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी।

मिथुन राशिफल

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन अपने में ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है।

कर्क राशिफल

आज आप सोचे हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन आज आप कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे। इस कारण स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा आदि के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे, जिस कारण मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में आज आप कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका बहुत दिन पुराना कार्य बनने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आपका कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। व्यर्थ का मनमुटाव जो चल रहा था परिवार में वह खत्म होता दिखाई देगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिन से कर रहे नौकरी के प्रयास में आज आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशिफल

आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा।