कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। आइए जानते हैं कि चंद्रमा को मजबूत करने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
अगर आप भी लंबे समय से तनाव की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चंद्रमा को मजबूत करें। इसके लिए मंत्र का जाप करें।
हिंदू धर्म में किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए मंत्र का जाप किया जाता है। इससे व्यक्ति की परेशानी दूर होने लगती है और व्यक्ति निरोगी होने लगता है।
मानसिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए ‘ऊँ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि तन्नो सोम प्रचोदयात’ मंत्र का जाप करें।
सोमवार के दिन ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्, मंत्र जाप करें। इससे जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होते हैं।
कुडंली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए गरगद की जड़ पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा हाथ में चांदी कीअंगूठी पहनना चाहिए।
अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करें। ऐसा करने से कार्यों में जल्द सफलता मिलती है।
कुंडली में ग्रहों को मजबूत करने के उपाय जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ