इन 3 मंत्रों का जाप करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी


By Ashish Mishra07, Jan 2024 06:32 AMjagran.com

मां लक्ष्मी की कृपा

अक्सर लोग धन प्राप्ति के लिए कई उपाय करते हैं। आइए जानते हैं कि किन मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं?

आर्थिक तंगी का सामना करना

मां लक्ष्मी के रुष्ट होने से आर्थिक तंगी होने लगती है। इसे दूर करने के लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए। इसके लिए कुछ मंंत्रों का जाप करना चाहिए।

मंत्र का जाप करना

सनातन धर्म में मंत्रों का जाप करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना

कमल गट्टे की माला से ‘ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

धन प्राप्ति का मंत्र

धन और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए ‘ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो ‘ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:’ मंत्र का जाप करें।

सुगंधित पदार्थ अर्पित करना

मंत्र का जाप करते समय मां लक्ष्मी को इत्र या सुगंधित पदार्थ अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

आसन पर बैठकर करें जाप

मंत्र का जाप करते समय आसन का उपयोग जरूर करना चाहिए। इससे सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ