नए साल पर करें ये उपाय कभी नहीं होगी पैसों की कमी


By Ashish Mishra23, Dec 2023 10:00 PMjagran.com

नए साल की शुरुआत

साल बदलते ही ग्रह और नक्षत्र भी बदलने लगते हैं। आइए जानते हैं कि नए साल पर किन उपायों को करना चाहिए?

आर्थिक तंगी से बचना

अक्सर लोग आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को नए साल पर कुछ उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होने लगता है।

नए साल पर करें उपाय

जीवन में परेशानियों से बचने के लिए नए साल पर उपाय करना चाहिए। ये उपाय करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

अखंडित चावल के उपाय

नए साल के पहले दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान अखंडित चावल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साल भर धन की कमी नहीं होती है।

एकाक्षी नारियल

ज्योतिष शास्त्र में एकाक्षी नारियल का विशेष महत्व होता है। अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो नए साल पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए।

कौड़ियां अर्पित करना

नए साल पर मां लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करना चाहिए। इस दौरान मां लक्ष्मी से धन की प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए कामना करनी चाहिए।

भगवान शिव का जलाभिषेक करना

इस बार नए साल सोमवार के दिन से शुरू हो रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से शिव की कृपा बनी रहती है।

तरक्की के लिए उपाय

नए साल में तरक्की के लिए पूरे घर में हल्दी वाले पानी का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की आय में वृद्धि होने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ