जिन लोगों पर भगवान शिव की कृपा रहती है, उन्हें दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि संकट को दूर करने के लिए शिव जी के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
अक्सर लोग किसी न किसी परेशानी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को शिव जी को प्रसन्न करना चाहिए।
जीवन में परेशानियों से बचने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। ये मंत्र जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
अगर आप बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे शरीर हेल्दी रहता है और शिव की कृपा बनी रहती है।
आर्थिक तंगी से बचने के लिए शिव जी के ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
अक्सर लोग कई तरह के संकट का सामना करते हैं। ऐसे लोगों को ऊं पषुप्ताय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे भय दूर होने लगता है।
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होने लगती है।
अगर आप डर का सामना कर रहे हैं, तो रुद्राक्ष धारण करें। इसे धारण करने से मन शांत रहता है और जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।
परेशानियों से बचने के लिए मंत्रों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ