तुलसी की पूजा करते समय पढ़ें ये 2 मंत्र, पूरी होगी हर इच्छा


By Ashish Mishra07, Dec 2023 03:11 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी की पूजा करते समय किन मंत्रों को पढ़ना चाहिए?

तुलसी की पूजा करना

रोजाना स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करना चाहिए। इससे परिवार में खुशहाली बनी रही है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। घर में इस पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होने लगता है और आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

तुलसी पूजा के समय पढ़ें मंत्र

पौधे पर जल देते समय 'महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते.' मंत्र को पढ़ना चाहिए।

रोगों से छुटकारा

इस मंत्र को पढ़ने से सारे रोग दूर होने लगते हैं। इसके अलावा परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है।

परेशानी को दूर करने का मंत्र

तुलसी की पूजा करते समय ‘ॐ सुभद्राय नमः’ मंत्र को पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी रुष्ट होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ