नए वर्ष का कैलेंडर घर की इस दिशा में लगाएं, होगी परिवार की तरक्की


By Ashish Mishra07, Dec 2023 01:38 PMjagran.com

घर में कैलेंडर लगाना

अक्सर घरों में कैलेंडर देखने को मिल जाता है। कई लोग इसे गलत दिशा में लगा देते हैं। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में कैलेंडर लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखने समय वास्तु का विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा न करने से घर में कंगाली आ सकती है।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति

घर की सही दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा वास्तु दोष भी दूर होने लगता है।

नकारात्मक ऊर्जा

कभी भी नए कैलेंडर को पुराने कैलेंडर के ऊपर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है।

कैलेंडर लगाने की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर को पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है।

कुबेर की दिशा

घर की उत्तर दिशा कुबेर की दिशा होती है। इस दिशा में भी कैलेंडर लगाना शुभ होता है। इससे परिवार में धन की कमी नहीं होती है।

इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर

कैलेंडर को घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

मुख्य द्वार पर न लगाएं कैलेंडर

कभी भी घर के मुख्य द्वार पर कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इस जगह कैलेंडर लगाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ