Saphala Ekadashi पर करें भगवान विष्णु के इन 3 नामों का जप, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra24, Dec 2024 06:00 AMjagran.com

सफला एकादशी 2024

सनातन धर्म में सफला एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि सफला एकादशी पर भगवान विष्णु के किन नामों का जप करना चाहिए?

सफला एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार सफला एकादशी 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। साधक 26 दिसंबर व्रत रख सकते हैं। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से संकट दूर होते हैं।

सफला एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा।

मंत्र का जप करना

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जप करना शुभ होता है। इससे देवी-देवता प्रसन्न होने लगते हैं और साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

भगवान विष्णु के मंत्र का जप करें

सफला एकादशी पर ऊँ श्री विष्णवे नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देते हैं।

सुख-शांति के लिए मंत्र

सफला एकादशी पर ॐ नमो नारायण नमः मंत्र का जप करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही, व्यक्ति की किस्मत बदलने लगती है।

धन के लिए मंत्र

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

सफला एकादशी पर इन मंत्रों का जप करने से साधक को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

मंत्र का जप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ