2025 में सबसे लकी रहेगा यह 1 मूलांक, पूरे साल बने रहेंगे अमीर


By Farhan Khan24, Dec 2024 07:00 AMjagran.com

नया साल आने में चंद दिन बाकी

नया साल आने में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाले साल में कुछ मूलांक बेहद खास माने जा रहे हैं।

मूलांक 06

इन्हीं मूलांकों में एक अर्थात् मूलांक 06 साल 2025 के लिए किसी लकी से कम नहीं है। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

06, 15 या फिर 24 तारीख को जन्में लोगों को मूलांक 06

जब किसी जातक का जन्म किसी भी महीने की 06, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 06 माना जाता है।

मां लक्ष्मी का प्रिय मूलांक

इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं, जो प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और सुख-समृद्धि के कारक भी हैं। वहीं मूलांक 06, मां लक्ष्मी का भी प्रिय माना जाता है।

धन से भरपूर

इसके चलते मूलांक 06 के जातकों के पास कभी धन की कमी नहीं होती। परिवार में सदैव खुशहाली बनी रहती है। आय भी बढ़ती है।

होते हैं मेहनती

मूलांक 06 के जातक मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को करने से पीछे नहीं हटते। यही गुण इन्हें सफल बनाता है।

आर्थिक स्थिति बेहतर

मां लक्ष्मी की कृपा से इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और यह ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं। इस मूलांक के लोग दयावान भी होते हैं।

होते हैं निडर

मूलांक 06 के जातक निडर होते हैं। इनकी लीडरशिप क्वालिटी कमाल की होती है। सच बोलने से कभी नहीं घबराते।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com