सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से इच्छा पूरी होने लगती है। आइए जानते हैं कि तुलसी पर जल देते समय कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
स्नान करने के बाद रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ‘ॐ सुप्रभाय नमः’ मंत्र बोलना चाहिए। ऐसा करने से सारी इच्छाएं पूरी होने लगती हैं।
तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करते समय मंत्र का जाप करने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो तुलसी पर जल देते समय ‘ॐ सुप्रभाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के मंत्र समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ