मंगल के राशि परिवर्तन से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा


By Amrendra Kumar Yadav08, Jun 2024 11:22 AMjagran.com

मंगल ग्रह हैं ग्रहों के सेनापति

मंगल ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। सभी ग्रहों की भांति मंगल ग्रह भी समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं।

मंगल ग्रह का मेष राशि में गोचर

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का गोचर 1 जून को मेष राशि में हो चुका है। ऐसे में इसका राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है।

इन राशियों को होगा बंपर लाभ

मंगल देव मेष राशि के स्वामी हैं। उनके राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को बंपर लाभ होने की संभावना है। मंगल देव इस राशि में 12 जुलाई तक विराजमान रहेंगे और फिर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि को होगा लाभ

मंगल के राशि परिवर्तन का असर मेष राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान इस राशि के लोगों को शुभ फल प्राप्त होंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

व्यापार में मिलेगा मुनाफा

इस राशि के लोगों के बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि पर बरसेगी कृपा

मंगल का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।

कर्क राशि के लोग होंगे मालामाल

इस दौरान कर्क राशि के लोगों को विशेष लाभ की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। वहीं, पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि के लोग

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा और भाग्य का भी साथ मिलेगा।

मंगल के राशि परिवर्तन का असर इन राशियों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM