सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दूसरे दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
इस दिन मां दर्गा के देवी ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दौरान कई उपाय करने का भी विधान होता है। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि में मंत्र का जाप करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और मां दुर्गा की कृपा भी बनी रहती है।
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
नवरात्रि के दूसरे दिन ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः मंत्र का जाप करना बेहद शुभ होता है। इस मंत्र के जाप से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय ह्रीं श्री अम्बिकायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को गुड़ या चीनी का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा, गुड़ या चीनी से बनी मिठाई का भी भोग लगा सकते हैं।
नवरात्रि के दूसरे दिन इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।
मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagra.com के साथ