आपने अक्सर देखा होगा कि घरों के मुख्य द्वार पर तोरण लगा रहता है। इसे लगाना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से क्या फायदे होते हैं?
घर में किसी भी चीज को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। इसके साथ ही, इसे लगाने से कई अन्य फायदे होते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
घर में तोरण लगाने से मालिक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सभी कार्यों में शुभ परिणाम मिलता है। इसके साथ ही, करियर में आने वाली बाधा दूर होती है।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पैसों की तंगी का सामना करने वाले लोगों को घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना चाहिए। इसे लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और व्यक्ति जीवन में खूब पैसा कमाता है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। इसे लगाने से कार्य में आ रही बाधा दूर होती है और सफलता के योग बनते हैं।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ