सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में अधिकमास भी पड़ रहा है। अधिकमास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा, अर्चना की जाती है।
इस पूर्णिमा का हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सारे कष्ट समाप्त होते हैं।
इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। श्रद्धालु सुबह-सुबह गंगा में डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पूजा के बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें, इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।
विष्णु चालीसा के बाद परिवार के सभी सदस्यों के साथ विष्णु आरती करें। इससे परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बढ़ता है।
भगवान विष्णु की आरती करने से चालीसा व आरती करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।
भगवान विष्णु की आराधना करने से सभी रुके हुए काम पूर्ण होते हैं।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com