सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है। आज नहाय खाय से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा पर अर्घ्य देते समय कौन से मंत्र पढ़ने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल छठ महापर्व 07 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, इस साल षष्ठी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 नवंबर को देर रात 12 बजे होगा।
छठ पूजा के दौरान पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
छठ पूजा के दिन ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा मंत्र का जप करना शुभ होता है। इससे मनोकामना पूरी होने लगती है।
छठ महापर्व को दौरान सूर्य देव की पूजा करते समय ऊँ सूर्याय नमः या ऊँ नमो भास्कराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
छठ पूजा पर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय ॐ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर: मंत्र का जप करना चाहिए।
छठ पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, संतान को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
छठ पूजा के दौरान ध्यान रखने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ