हिंदू धर्म मे आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि आषाढ़ पूर्णिमा पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। इसे स्नान-दान करने का भी विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 21 जुलाई को 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी से भी छुटकारा मिलता है।
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। व्यक्ति के जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को आषाढ़ पूर्णिमा पर ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए।
व्यापार में लाभ के लिए ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कारोबार में तरक्की होती है।
आषाढ़ पूर्णिमा पर इन मंत्रों का जाप करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
त्योहारों और विशेष तिथियों पर मंत्र का जाप करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ