Aaj ka Rashifal: ये 5 राशियां शुरू करेंगी नया काम, बनेगा यात्रा का योग


By Ashish Mishra19, Jul 2024 07:46 AMjagran.com

नए कार्य की शुरुआत

आज के दिन कई राशि के जातक नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इन जातकों को काम में सफलता भी मिलेगी।

मेष राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। विरोधी वर्ग से सावधान रहें।

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन सामान्य रहेगा, आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा, विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी, परिवार में मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेगें, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं, कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। नया कोई काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। किसी काम के लिए आज बड़ा लेन-देन आप आज न करें।

कुंभ राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा, पड़ोसी से मतभेद बड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सबका सहयोग मिलेगा। पार्टनर से संबंध ठीक होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ