गणेश जी की पूजा करते समय पढ़ें ये 3 मंत्र, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं


By Ashish Mishra21, May 2025 05:30 AMjagran.com

बुधवार का दिन

यह दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है। आइए जानते हैं कि गणेश जी की पूजा करते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

गणेश जी की कृपा

जिन लोगों पर भगवान गणेश की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग खूब तरक्की करते हैं।

मंत्र का जाप करें

बुधवार को स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

भगवान गणेश के मंत्र

गणेश जी की पूजा करते समय ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कारोबार में लाभ होता है।

धन लाभ के लिए मंत्र

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

कार्य में सफलता के लिए मंत्र

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो गणेश जी के ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा मंत्र का जाप करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को गणेश जी की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

गणेश जी के इन मंत्रों का जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ