Chaitra Purnima पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, मिलेगी पाप से मुक्ति


By Ashish Mishra23, Apr 2024 11:39 AMjagran.com

चैत्र पूर्णिमा 2024

चैत्र पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

चैत्र पूर्णिमा कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन स्नान करने का भी विधान होता है।

मंत्र का जाप करना

चैत्र पूर्णिमा के दिन मंत्र का जाप करने का विधान होता है। इस दौरान मंत्र का जाप करने से पाप से मुक्ति मिलती है।

परेशानी से छुटकारा

जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे परेशानी दूर होने लगती है।

धन की समस्या से छुटकारा

आर्थिक तंगी से बचने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन 'ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:' मंत्र का जाप करें। इससे धन का भंडार भरा रहता है।

भगवान विष्णु के मंत्र

चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना चाहिए। इससे पापों से छुटकारा मिलने लगता है।

श्रीयंत्र की पूजा करें

चैत्र पूर्णिमा पर श्रीयंत्र की पूजा करने का विधान है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

धन प्राप्ति के योग

चैत्र पूर्णिमा पर श्रीयंत्र की पूजा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ऐसा करने से परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

त्योहारों और विशेष तिथियों पर मंत्र का जाप करने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ